Hanuman Chalisa
✕

नेपाल ने यूएई को हराकर पहली वनडे श्रृंखला जीती

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (22:22 IST)
दुबई। कप्तान पारस खड़का की 115 रनों की लाजवाब पारी की मदद से नेपाल ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 4 विकेट से हराकर अपनी पहली वनडे श्रृंखला जीती।
 
नेपाल के सामने 255 रनों का लक्ष्य था ऐसे में खड़का ने 5वें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और अपने देश की तरफ से वनडे में शतक जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी पारी में 109 गेंदें खेलीं तथा 15 चौके और 1 छक्का लगाया। नेपाल ने 44.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करके 3 मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
 
यूएई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे। उसकी तरफ से शैमन अनवर (87) और मोहम्मद बूटा (59) ने अर्द्धशतक जमाए। नेपाल के लिए केसी करण और खड़का ने 2-2 विकेट लिए। आईसीसी ने नेपाल को पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का दर्जा प्रदान किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख