ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Webdunia
गुरुवार, 13 जून 2019 (21:38 IST)
भुवनेश्वर। खिताब की प्रबल दावेदार और विश्व की पांचवें नंबर की हॉकी टीम भारत एफआईएच सीरीज फाइनल्स के शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में एशियाई खेलों के विजेता जापान के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। 
 
एफआईएच सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली दोनों टीमों को इस साल के आखिर में होने वाले टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में उतरने का मौका मिलेगा। भारत को जापान से यह मुकाबला जीतना होगा।

भारत ने पिछले साल एशियाई खेलों में जापान को ग्रुप मुकाबले में 8-0 से शिकस्त दी थी। हालांकि भारत को सेमीफाइनल में 'सडन डैथ' में मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा था। 
 
जापान ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। जापान टोक्यो ओलंपिक का मेजबान होने के नाते हॉकी प्रतियोगिता में खेलने का पहले ही हकदार बन चुका है।

भारत और जापान के बीच अब तक 11 बार किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 83 मुकाबलों में 75 भारत ने और 4 जापान ने जीते हैं। 
 
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका बीच खेला जाएगा। कल खेले गए क्रास ओवर मैचों में जापान ने पोलैंड को 6-2 से और दक्षिण अफ्रीका ने रुस को 2-1 से हराया था। शुक्रवार को पांचवें और छठे स्थान के लिए पोलैंड का मुकाबला होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More