हीना सिद्धू को एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने की उम्मीद

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (21:27 IST)
मुंबई। भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू को उम्मीद हैं कि वह पिछले एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी। आगामी एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बांग में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होगा।
 
 
हीना ने कहा, मेरे पदक और प्रदर्शन में सुधार करने का यह एक और मौका है। मैं पिछले एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीती थी। मैं अपने प्रदर्शन में सुधार करूंगी और शायद स्वर्ण भी जीत सकती हूं। 
 
विश्व रैंकिंग की पूर्व नंबर एक 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टीम की विदाई समारोह में कहा कि यह जरूरी नहीं प्रदर्शन में सुधार करने के बाद भी वह पदक जीते। 
 
उन्होंने कहा, मैं पदक की गारंटी नहीं दे सकती। पदक कई बातों पर निर्भर करता है। यह एक तुलनात्मक प्रकार की चीज है जो एक प्रदर्शन के अंत में पता चलता है। मैं अच्छा प्रदर्शन कर अपने स्कोर को सुधारना चाहती हूं। 
 
हीना एशियाई खेलों में 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेगी लेकिन इन खेलों के बाद वह कोरिया में विश्व चैम्पिनयनशिप में 25 मीटर स्पर्धा में भी भाग लेंगी। इस निशानेबाज को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है इसमें सुधार आएगा। मैंने उनके साथ अभ्यास किया है और हमें पता है पिछली बार क्या गलती हुई थी। कुल मिलाकर इस बार हमारी टीम काफी अच्छी है और स्कोर बेहतर होगा। 
 
पिछले एशियाई खेलों में भारत ने एक स्वर्ण (जीतू राय), एक रजत और सात कांस्य पदक जीते थे। इस कार्यक्रम में महिला वालीबाल टीम और जिमनास्ट दीपा कर्माकर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More