Publish Date: Sat, 21 Jul 2018 (16:41 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jul 2018 (16:43 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला कंपाउंड टीम जर्मनी के बर्लिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 के फाइनल में फ्रांस से मात्र एक अंक से पिछड़ गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय महिला टीम में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ज्योति सुरेखा और रेलवे की त्रिशा देव शामिल थीं और उसे स्वर्ण पदक मुकाबले में फ्रांस से 228-229 से हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)