Daily Horoscope
✕

स्पेन शान से सेमीफाइनल में, अब माली से होगा मुकाबला

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (21:07 IST)
कोच्चि। यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां ईरान के स्वर्णिम अभियान पर रोक लगाकर 3-1 की जीत से फीफा अंडर-17 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला अफ्रीकी चैंपियन माली से होगा।
 
स्पेन की तरफ से अबेल रूईज (13वें मिनट), सर्जियो गोमेज (60वें) और फेरान टोरेस (67वें मिनट) ने गोल किए जबकि इससे पहले 1 भी मैच नहीं गंवाने वाले ईरान के लिए एकमात्र गोल सईद करीमी (69वें मिनट) ने किया।
 
यूरोपीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना दिया था और अभी ईरान की टीम उसका खेल समझ पाती कि कप्तान रूईज ने रिबाउंड पर ईरानी गोलकीपर अली गुलाम जादेह को छकाकर गोल दाग दिया। स्पेन की टीम जल्द ही अपनी बढ़त दोगुनी कर देती लेकिन ईरानी गोलकीपर ने सीजर गेलबर्ट के शॉट को बड़ी खूबसूरती से बचा दिया।
 
ईरानी टीम ने दूसरे हॉफ में वापसी के कुछ प्रयास किए लेकिन गोमेज ने 60वें मिनट में टोरेस के पास पर लंबी दूरी से करारा शॉट जमाकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। टोरेस ने इसके बाद गोल स्कोरर में अपना नाम भी लिखवाया। उन्होंने मोहम्मद मोकिलस के क्रॉस पर यह गोल किया। 
 
ईरान ने हालांकि हार नहीं मानी और वापसी के प्रयास जारी रखे। उसने जवाबी हमला किया और करीमी ने इसका फायदा उठाकर गोल भी दागा लेकिन आखिर में इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। स्पेन और माली के बीच सेमीफाइनल बुधवार को नवी मुंबई में खेला जाएगा। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख