Publish Date: Sat, 14 Mar 2020 (09:06 IST)
Updated Date: Sat, 14 Mar 2020 (09:09 IST)
नई दिल्ली। भारत को शुक्रवार को हुए ड्रा में डेविस कप विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिए सितंबर में फिनलैंड से भिड़ना है।
भारत को डेविस कप क्वालीफायर में क्रोएशिया से 1-3 से हार मिली थी जबकि फिनलैंड ने विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में मेक्सिको को 3-2 से हराया था। यह भारत के लिए आसान ड्रा होगा क्योंकि कोई भी फिनलैंड का एकल खिलाड़ी शीर्ष 100 में शामिल नहीं है।
भारतीय कप्तान रोहित राजपाल ने कहा, 'हां यह हमारे लिए आसान ड्रा है। लेकिन डेविस कप विश्व ग्रुप में कोई भी टीम आसान नहीं है। हमारे पास तैयारी के लिए काफी समय है, मुझे पूर भरोसा है कि हम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगे।’ इस मुकाबले का विजेता डेविस कप क्वालीफायर में पहुंच जाएगा। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 14 Mar 2020 (09:06 IST)
Updated Date: Sat, 14 Mar 2020 (09:09 IST)