Hanuman Chalisa

शाटपुट या चक्का नहीं, नारियल फेंककर किया अभ्यास

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (10:54 IST)
गोल्ड कोस्ट। गोलाफेंक और चक्काफेंक के लिए जरूरी उपकरण नहीं मिलने पर भी हार नहीं मानते हुए कुक आईलैंड की एक खिलाड़ी ने नारियल का इस्तेमाल करके तैयारी की। 
 
कुक आईलैंड के सबसे घनी आबादी वाले द्वीप रारोटोंगा की एक पुलिस अधिकारी तेरीपी तापोकी ने यह हल निकाला है। उसके पास अभ्यास के लिए चक्का या गोला नहीं था तो उसने नारियल को आजमाया। 
 
उसने कहा, 'हमारे पास चक्का या गोला तो था नहीं तो हमने नारियल फेंककर अभ्यास किया। चक्का सपाट होता है जबकि नारियल गोल तो यह थोड़ा मुश्किल था।' 
 
तापोकी ने 2004 एथेंस ओलंपिक और 2008 बीजिंग ओलंपिक में भाग लिया था और यहां राष्ट्रमंडल खेलों में चक्काफेंक और गोलाफेंक दोनों में उतरेगी। 
 
वह मेलबर्न खेलों में 11वें स्थान पर रही थी लेकिन गर्भवती होने के कारण दिल्ली में 2010 और ग्लास्गो में 2014 खेलों से बाहर रही थी।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख