dharma sangrah
✕

बजरंग और विनोद को रजत से करना पड़ा संतोष

Webdunia
सोमवार, 27 नवंबर 2017 (19:28 IST)
नई दिल्ली। एशियाई चैंपियन बजरंग पूनिया और विनोद कुमार पोलैंड में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुष फ्रीस्टाइल में अपने वजन वर्गों के फाइनल में प्रवेश करने में तो सफल रहे लेकिन उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।
 
बजरंग को 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल और विनोद को 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त हुआ। बजरंग और विनोद ने फाइनल तक पहुंचने के लिए मजबूत प्रदर्शन किया लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
 
एशिया चैंपियन बजरंग अपने प्रतिद्वंद्वी रूस के 2 बार के विश्व मिलिट्री खेलों के चैंपियन नचिन सर्गेई कुलर से 6-17 अंकों से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार से हार गए। विनोद को भी फाइनल में अमेरिका के रिचर्ड एंथनी लुईस से हार झेलनी पड़ी। 1-0 की बढ़त के साथ खेलने वाले विनोद आखिरी मिनट में लेग अटैक का शिकार हो गए। इसी के साथ मुकाबला 1-3 से गंवाने वाले विनोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में 3 रजत पदक जीते। इससे पहले महिला वर्ग में हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की गीता-बबीता फोगाट की छोटी बहन रितु फोगाट ने शानदार प्रदर्शन से 48 किलोग्राम वर्ग में रजत जीता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख