khatu shyam baba

Solar eclipse 2024: भारत में कब और किसी तरह देख सकते हैं खग्रास सूर्य ग्रहण

WD Feature Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (11:19 IST)
Solar eclipse 2024: वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन लगेगा। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका सहित कनाडा और मैक्सिको में नजर आएगा लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि यदि आप इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखना चाहते हैं तो जानिए कि कब, कहां और किस तरह इसे देख सकते हैं।

हाइलाइट्स
  • 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा
  • यह सूर्य ग्रहण अमेरिका में नजर आएगा
  • इस सूर्य ग्रहण को भारत में लाइव देख सकते हैं
ALSO READ: Surya Grahan 2024: 54 साल बाद बाद लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण, जानें 5 रोचक तथ्य
कब लगेगा सूर्य ग्रहण : भारतीय समयानुसार यह रात्रि 09:12 पर प्रारंभ होकर रात में 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा जबकि न्यूयार्क में यह सूर्य ग्रहण दोपहर 02:04 पर प्रारंभ होगा। दोपहर 03:18 पर यह पूर्ण यानी खग्रास होगा। 03:20 पर यह अपने चरम पर होगा। 03:22 से यह हटना प्रारंभ होगा और 04:32 पर यह अपनी समाप्ति की ओर होगा। 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण मैक्सिको के तट से शुरू होकर अमेरिका से होते हुए कनाडा तक जाएगा। 
Solar eclipse 2024
कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देगा। यह ग्रहण खासकर अमेरिका में ज्यादा दृश्यमान होगा।
 
भारत में कैसे देखें?
- कई वेबसाइटें और संस्थाएं सूर्य ग्रहण से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे। स्काईवॉचिंग वेबसाइट, टाइम एंड डेट डॉट कॉम और स्पेस डॉट कॉम इस ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगी। इसमें रियल टाइम रिपोर्ट और बैकग्राउंड जानकारी होगी। 8 अप्रैल की रात्रि 09:12 के बाद से भारत में इसे लाइव देखा जा सकता है।
ALSO READ: Solar eclipse 2024: 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण के समय होगी ये सबसे बड़ी घटना, अमेरिका में नजर आएगी
- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भी इस घटना का अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण करेगा। नासा का लाइव प्रसारण 8 अप्रैल को 10:30 बजे से शुरू होगा। नासा अपने टेलीस्कोप के जरिए वह ज्यादा से ज्यादा करीब से इस ग्रहण को दिखाएगा। इस दौरान नासा एक्सपर्ट्स इस ग्रहण के तथ्यों पर चर्चा भी करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब छ्टेंगे युद्ध के बादल, क्या 'अंगारक योग' है कारण?

भारत-पाकिस्तान तनाव पर ग्रह गोचर का संकेत, क्या पीओके को लेकर बदल सकती है स्थिति?

अगला लेख