Hanuman Chalisa

श्रावण मास 2020 का तीसरा सोमवार आज,क्यों है खास, जानिए राज

Webdunia
आज 20 जुलाई 2020 को श्रावण मास का तीसरा सोमवार है।  इस पवित्र माह के दो सोमवार गुजर चुके हैं और आज है तीसरा सोमवार।  तीसरा सोमवार अपने साथ कुछ विशेष संयोग लेकर आया है। 
 
20 जुलाई 2020 को सावन का तीसरा सोमवार है। इस दिन सोमवारी अमावस सोमवती अमावस्या भी है यह भी शिवभक्ति का ही पर्व है। इसी सोमवार यानी आज हरियाली अमावस्या भी है इसलिए इसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जा सकता है।
 
हस्त नक्षत्र
सताईस नक्षत्रों में हस्त नक्षत्र को 13 वां स्थान दिया गया है। इसके साथ साथ भगवान शिव की जटाओं में विराजने वाले चंद्रमा के अधीन इस नक्षत्र को माना जाता है। 
 
चंद्रमा को वैदिक ज्योतिष के अनुसार मन का, द्रव्य का, कला का कारक माना जाता है। इस नक्षत्र की राशि कन्या मानी जाती है जिसके स्वामी बुध माने जाते हैं। आज यह सारे शुभ संयोग बन रहे हैं, और यह संयोग सभी के लिए अत्यन्त सौभाग्यशाली है। रूप, गुण, कला, ज्ञान, विवेक आदि के लिए यह नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है।  
 
हरियाली अमावस्या
हरियाली अमावस्या जिसे सावन अमावस्या श्रावणी या श्रवण अमावस्या भी कहा जाता है, आज यानी तीसरे सोमवार को हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। श्रावण अमावस्या के त्योहार को हरियाली का त्योहार कहा जाता है। 
 
हरियाली अमावस्या 2020 विशेष है क्योंकि यह दिन 5 शुभ महा योगों का साक्षी होगा, एक दुर्लभ संयोग जो एक सदी पहले हुआ था। शुभ योग, सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग एक साथ बनेंगे। 
 
हरियाली अमावस्या का त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं और अच्छी बारिश और भरपूर फसल के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं। हरियाली अमावस्या पर शिव पूजा धन और समृद्धि लाने के लिए माना जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव को समर्पित वैदिक मंत्रों का पाठ करते हैं और उनकी भक्ति में भजन गाते हैं। इस दिन पितृरों के श्राद्ध और तर्पण का भी प्रावधान है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है। 
 
इन पर्वों के संयोग के कारण सावन का ये तीसरा सोमवार अति महत्वपूर्ण हो जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से विवाहिताओं को अच्छा दाम्पत्य सुख और अविवाहितों को सुयोग्य वर मिलने के योग बन रहे हैं। 

ALSO READ: हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूजा विधि और व्रत कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

अगला लेख