Hanuman Chalisa

सोमवार व्रत के नियम, मिश्री और दूध सहित 7 सफेद चीजें शिव जी को चढ़ाने से मिलेगी चमकती सफलता

Webdunia
Somvar vrat niyam: 13 जुलाई गुरु पूर्णिमा के बाद श्रावण माह लगने वाला है। आओ जानते हैं सोमवार व्रत के नियम और शिवजी को मिश्री और दूध सहित 7 सफेद चीजें अर्पित करने के लाभ।
 
सोमवार व्रत के नियम- Monday Vrat rules:
1. इस दिन प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
 
2. इसके बाद शिवजी के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके व्रत करने का संकल्प लें। व्रत करने वाले को दिन में एक बार भोजन करना चाहिए। संध्याकाल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें।
 
3. इसके बाद शिवलिंग सहित सभी देवी देवताओं का जलाभिषेक करें।
 
 
4. अब शिवलिंग पर मिश्रि, दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र, चमेली या आंकड़े के फूल और धतूरा अर्पित करें। मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल एवं बेल की पत्तियां चढ़ाएं। माता पार्वती जी को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं।
5. इसके साथ ही शिवलिंग पर केसर और चंदन भी अर्पित करें। यानी उन्हें इसका तिलक लगाएं। इसके बाद उनके समक्ष धूप, तिल के तेल का दीप और अगरबत्ती जलाएं।
 
6. इसके बाद उनकी अर्ध परिक्रमा करके उनका ध्यान करें। जहां से दूध बह रहा है वहां रूक जाएं और वापस घूम जाएं। इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
 
7. शिवजी पर कभी भी रोली, सिंदूर कंकू, तुसली आदि अर्पित कहीं किया जाता है। 
 
8. व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है।
 
9. पूजा के अंत में शिव चालीसा और शिव आरती का पाठ करें। 
 
10. पूजा समाप्त होते ही प्रसाद का वितरण करें। शिव पूजा के बाद सोमवार व्रत की कथा सुननी आवश्यक है। दिन में दो बार (सुबह और सायं) भगवान शिव की प्रार्थना करें।
 
सात वस्तुएं करें अर्पित : शिवलिंग पर मिश्रि, दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र, चमेली या आंकड़े के फूल और धतूरा मिलाकर ये 7 चीजें अर्पित करें। इससे शिवजी प्रसन्न होगे और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

रामनवमी 2026: श्रीराम के 5 प्रमुख मंत्र, जाप करने से मिलेगा सबकुछ

राम नवमी 26 और 27 मार्च 2026 की पूजा के शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी और नवमी कब है?

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

अगला लेख