Publish Date: Mon, 18 Jul 2022 (05:59 IST)
Updated Date: Mon, 18 Jul 2022 (17:37 IST)
Sawan somwar 2022 Date : 14 जुलाई से शुरु हो गया है श्रावण मास। इस माह में आने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में नागपंचमी, शिवरात्रि और रक्षाबंधन है। यदि आप व्रत रख रहे हैं तो जान लें कि शिवजी के पूजन के लिए कौनसे 8 खास दिन हैं।
सावन में शिव पूजा के 8 खास दिन- 8 Special Days of Shiva Puja in Sawan month:
4 श्रावण सोमवार :
1. सावन का पहला सोमवार: 18 जुलाई। इस दिन नाग मरुस्थले और मौना पंचमी का व्रत भी रखा जाएगा। महाकाल सवारी भी निकलेगी।
2. सावन का दूसरा सोमवार: 25 जुलाई। इस दिन प्रदोष व्रत का व्रत भी रहेगा।
3. सावन का तीसरा सोमवार: 01 अगस्त। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा।
4. सावन का चौथा सोमवार: 08 अगस्त। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।
2 प्रदोष व्रत :
1. 25 जुलाई को सोम प्रदोष व्रत रहेगा। इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रहेगा।
2. 9 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत रहेगा। इस दिन मंगला गौरी का व्रत भी रहेगा।
दो चतुर्दशी या मासिक शिवरात्रि व्रत :
1. 26 जुलाई मंगलवार को कृष्ण चतुर्दशी।
2. 10 अगस्त बुधवार को शुक्ल चतुर्दशी।
11 अगस्त को रक्षाबंधन है और इसी दिन श्रावण माह की पूर्णिमा भी।
webdunia
Publish Date: Mon, 18 Jul 2022 (05:59 IST)
Updated Date: Mon, 18 Jul 2022 (17:37 IST)