Hanuman Chalisa

श्रावण मास का मंगलवार है बहुत खास, चुके नहीं

Webdunia
मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (10:51 IST)
Shravan maas ka mangalwar: 18 जुलाई 2022 को सावन का पहला सोमवार था और आज 19 जुलाई को है श्रावण मास का पहला मंगलवार। श्रावण के मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखने का खास महत्व है लेकिन इसके अलावा भी मंगलवार का यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। आओ जानते हैं कि श्रावण के पहले मंगलवार का क्या है महत्व।
 
 
1. मंगला गौरी व्रत : सोमवार जहां भगवान शंकर का दिन है वहीं मंगलवार माता पार्वती का दिन माना जाता है। श्रावण माह मंगलवार मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इसीलिए आज का मंगलवार खास है। श्रावण के हर मंगलवार माता का व्रत रखा जाता है। इस व्रत से दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
 
2. हनुमान पूजा : मंगलवार हनुमानजी का दिन भी है। अत: श्रावण मास में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा इसीलिए महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि हनुमानजी रुद्रावतार है। अर्थात श्री हनुमान शिव के रुद्र अवतारों में से एक हैं। हनुमानजी की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
 
3. मंगल पूजा : मंगलवार धरती पुत्र मंगलदेव का भी वार है अत: इस दिन मंगलदोष से मुक्ति के उपाय भी किए जा सकते है।
4. षष्ठी तिथि : श्रावण मास के इस मंगलवार की तिथि षष्ठी है। इस तिथि के देवता शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय हैं। उनकी पूजा करने से मनुष्‍य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला बन जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि है।
 
5. पांच देवों की पूजा : श्रावण के मंगलवार को जहां शिवजी की पूजा की जाती हैं वहीं माता गौरी, हनुमानजी, मंगलदेव और कार्तिकेय की पूजा भी करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Muharram 2026: कब से शुरू हो रहा है मोहर्रम मास, जानें सही डेट

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

अगला लेख