Hanuman Chalisa

दिल्ली के इस मंदिर में भोले बाबा के अभिषेक के लिए लगाई गई मशीन, जानिए कहां और कैसे होगी रुद्राभिषेक की बुकिंग

जानिए सावन के महीने में दिल्ली निवासी भोलेनाथ के भक्तों के लिए क्या है ये खास व्यवस्था

WD Feature Desk
सोमवार, 29 जुलाई 2024 (17:02 IST)
Shiv Temples in Delhi

Shiv Temples in Delhi: शिव भक्तों को पूरे साल सावन के महीने का इंतजार रहता है। मंदिरों में भी सावन का महीना शुरू होने से पहले ही विशेष व्यवस्था कर ली जाती है। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालय दर्शन करने के लिए जाते हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शिवालय में दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली के खास शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस सावन के महीने में जाकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उस जगह के बारे में।ALSO READ: सावन में ये 5 पौधे लगाएं, भगवान शिव होंगे प्रसन्न, भाग्य भी बदलेगा!

झंडेवालान मंदिर
सावन के महीने में आप दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवालान मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर के ऊपर वाले हिस्से में भक्तों के लिए जलाभिषेक करने की वावस्था है, वहीं रुद्राभिषेक कराने के लिए नीचे परिसर में स्थित शिवालय में जाना होगा। रुद्राभिषेक के लिए आप कुछ दिनों पहले मंदिर में संपर्क कर सकते हैं।

छतरपुर मंदिर
दक्षिण दिल्ली में देवी आद्या कात्यायनी के मंदिर को छतरपुर मंदिर भी कहा जाता है। यहां सावन के महीने में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जाती है। अगर आप भी यहां पर जलाभिषेक के लिए बुकिंग करना चाहते हैं। तो इसकी सभी जानकारी आपको मंदिर प्रांगण में मिल जाएगी।

गौरी शंकर मंदिर
दिल्ली के चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर है। मंदिर को सावन के महीने में लाइट और फूलों से सजाया गया है। इस मंदिर में दो मशीनों की मदद से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
आप यहां भगवान शिव का रोजाना अलग-अलग अद्भुत रूप देख सकते हैं। इस सावन के महीने में आप भोलेनाथ का अभिषेक भी करवा सकते हैं। इसके लिए आप मंदिर प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

गुफा वाला शिव मंदिर
दिल्ली की प्रीत विहार में स्थित गुफा वाला शिव मंदिर सावन के महीने में बहुत से भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचाते हैं। इस मंदिर में भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग और 111 शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे।
इन सभी शिव मंदिर में जाकर आप भगवान शिव के रूपों का दर्शन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदाजा लगाया गया है कि इस साल लगभग 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियां दिल्ली आएंगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

रौद्र संवत्सर 2083: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-सफलता का योग

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

अगला लेख