Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 (11:10 IST)
Updated Date: Thu, 08 Aug 2024 (12:49 IST)
Places To Visit around Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के आसपास घूमने के लिए बहुत ही खुबसूरत जगहें हैं। हालांकि इंदौर के अंदर ही कई प्राकृति जगह हैं। जैसे, बिजासन माता का मंदिर, पितृ पर्वत, गोम्मट गिरी, देवगुराड़िया पहाड़ी, सिरपुर तलाब, बिलावली तालाब, यशवंत सागर, पिपल्याहाला तालाब, चिड़ियाघर, पक्षी विहार, मेघदूत गार्डन, रिजनल पार्क, नेहरू पार्क आदि। लेकिन हम आपको खूबसूरत मौसम में इंदौर के बाहर आसपास घूमने के लिए 10 मुख्य स्थल बता रहे हैं।
ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
1. रालामंडल अभयारण्य : यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इंदौर के जंगल राला मंडल जरूर जाना चाहिए। इंदौर बस स्टेंड से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रालामंडल अभयारण्य इंदौर शहर की एक शानदार जगह है, जो चारों तरफ से जंगलों से घिरी हुई है। यहां पर पर्यटक को लुभाने के लिए डियर पार्क बनाया गया है। डियर पार्क में आप सफारी का मजा ले सकते हैं।
2. पातालपानी : पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है यह स्थान। पास में ही कलाकुंड पिकनिक स्पॉट भी है।
3. उज्जैनी- हनुमांतिया : यह एक नया स्पॉट बना है, जिसे नर्मदा-क्षिप्रा संगम-स्थल भी कहा जाता है। नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना के अंतर्गत नर्मदा-क्षिप्रा के संगम-स्थल के समीप ग्राम मुण्डला दोस्तार (उज्जैनी) में स्थित है। यहां स्नान करने के लिए सुन्दर घाट बना हुआ है। हनुवंतिया इंदिरा सागर बांद नदी में स्थित द्वीपसमूह में से एक है। हनुमंतिया द्वीप मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया गया है। पिकनिक के लिए साहसिक गतिविधियां, रिसॉर्ट और पानी से घिरा हुआ यह एक आदर्श स्थान है। जल महोत्सव के दौरान, यह जगह लोगों से भरी होती है और रंग-बिरंगी पतंगें और गर्म हवा के गुब्बारे में घूमने का लुप्त भी उठाया जा सकता है।
ALSO READ: History of odisha: ओडिशा राज्य के खास पर्यटन स्थल और संक्षिप्त इतिहास
4. गंगा महादेव मंदिर : इंदौर के पास धार जिले में तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर स्थित है जो इंदौर के लोगों के लिए एक दर्शनीय स्थल के साथ ही पिकनिक स्पॉट भी है। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है और यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही रह जाओगे।
5. देवास टेकरी : इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देवास नगर में माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां पर आप घूमने, दर्शन करने के साथ ही पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़, नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हो।
7. हत्यारी खोह : इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर हत्यारी खो नामक स्थान है, जहां ऊंचाई से गिरने वाला झरना और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए लोग आते हैं। कंपेल से होते हुए तेलीया खेड़ी में वाहन खड़ा करके करीब 2 किलोमीटर अंदर कच्चे रास्ते से आपको पैदल ही यहां पहुंचना होता है। हालांकि यह खतरे वाली जगह है इसलिए शासन की गाइड लाइन का पालन करें। सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
8. जानापाव : इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर महू शहर से करीब 17 किमी दूर विंध्याचल पर्वतमाला के एक पर्वत को जानापावा कहते हैं। यहां की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली और उनके पिता महर्षि जमदग्रि की तपोभूमि को देखने लोग आते हैं। जानापाव, इंदौर की महू तहसील के हासलपुर गांव में स्थित है। जानापाव की पहाड़ी से साढ़े सात नदियां निकली हैं, इनमें कुछ यमुना व कुछ नर्मदा में मिलती हैं।
10. नेमावर : इंदौर से 110 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के किनारे स्थित नेमावर एक बहुत ही प्राचीन और प्राकृतिक स्थल है। यहां पर पांडवों के काल का विशालकाय शिव मंदिर है। इस स्थान पर नर्मदा नदी का नाभि स्थल है। यहां पर नदी में एक ऐसा भवंर है जिसके आसपास कोई नहीं जाता है। कहते हैं कि यहां से पानी नीचे पाताल में चला जाता है। नेमावर नदी के उस पार प्राचीन हरदा नामक कस्बा है। इस क्षेत्र में उदयपुरा के जंगल है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें