दिल्ली के इस मंदिर में भोले बाबा के अभिषेक के लिए लगाई गई मशीन, जानिए कहां और कैसे होगी रुद्राभिषेक की बुकिंग
जानिए सावन के महीने में दिल्ली निवासी भोलेनाथ के भक्तों के लिए क्या है ये खास व्यवस्था
Publish Date: Mon, 29 Jul 2024 (17:02 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jul 2024 (17:09 IST)
Shiv Temples in Delhi: शिव भक्तों को पूरे साल सावन के महीने का इंतजार रहता है। मंदिरों में भी सावन का महीना शुरू होने से पहले ही विशेष व्यवस्था कर ली जाती है। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालय दर्शन करने के लिए जाते हैं।
झंडेवालान मंदिर
सावन के महीने में आप दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवालान मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर के ऊपर वाले हिस्से में भक्तों के लिए जलाभिषेक करने की वावस्था है, वहीं रुद्राभिषेक कराने के लिए नीचे परिसर में स्थित शिवालय में जाना होगा। रुद्राभिषेक के लिए आप कुछ दिनों पहले मंदिर में संपर्क कर सकते हैं।
छतरपुर मंदिर
दक्षिण दिल्ली में देवी आद्या कात्यायनी के मंदिर को छतरपुर मंदिर भी कहा जाता है। यहां सावन के महीने में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जाती है। अगर आप भी यहां पर जलाभिषेक के लिए बुकिंग करना चाहते हैं। तो इसकी सभी जानकारी आपको मंदिर प्रांगण में मिल जाएगी।
गौरी शंकर मंदिर
दिल्ली के चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर है। मंदिर को सावन के महीने में लाइट और फूलों से सजाया गया है। इस मंदिर में दो मशीनों की मदद से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
आप यहां भगवान शिव का रोजाना अलग-अलग अद्भुत रूप देख सकते हैं। इस सावन के महीने में आप भोलेनाथ का अभिषेक भी करवा सकते हैं। इसके लिए आप मंदिर प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
गुफा वाला शिव मंदिर
दिल्ली की प्रीत विहार में स्थित गुफा वाला शिव मंदिर सावन के महीने में बहुत से भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचाते हैं। इस मंदिर में भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग और 111 शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे।
इन सभी शिव मंदिर में जाकर आप भगवान शिव के रूपों का दर्शन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदाजा लगाया गया है कि इस साल लगभग 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियां दिल्ली आएंगे।