Hanuman Chalisa

सावन का सोमवार आज : क्या करें, क्या न करें, जानिए 10 नियम

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (11:26 IST)
Sawan ka first somwar 2022: 14 जुलाई 2022 से सावन का माह प्रारंभ हो चुका है। श्रावण मास का पहला सोमवार 18 जुलाई यानी आज है। आओ जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं।
 
क्या करें :
1. इस दिन व्रत रखकर एक समय ही भोजन करें। यदि पूर्णोपवस रख सके तो बेहतर है। दिनभर व्रत रखकर केवल एक ही बार नमकरहित भोजन ग्रहण करें। व्रत के दौरान फल का प्रयोग कर सकते हैं।
ALSO READ: सोमवार व्रत के नियम, मिश्री और दूध सहित 7 सफेद चीजें शिव जी को चढ़ाने से मिलेगी चमकती सफलता
2. इस दिन शिवलिंग की पूजा के साथ ही माता पार्वती की पूजा भी करें। 
 
3. श्रावण में सफेद पुष्प, सफेद चंदन, अक्षत, पंचामृत, सुपारी, फल, गंगा जल अथवा सादे पानी से भगवान शिव-पार्वती का पूजन करें तथा पूजन के समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप निरंतर करते रहे।
 
4. इन दिनों शिव के मंत्रों, चालीसा, आरती, स्तुति, कथा आदि का अधिक से अधिक वाचन करें अथवा सुनें।
 
5. गरीबों को भोजन कराएं। यथाशक्ति दान करें।
Shivling
क्या न करें :
1. इस दिन शिवजी को केकती के फूल और लाल फूल अर्पित न करें। हल्दी, कुमकुम, सिंदूर या रोली भी न चढ़ाएं। तुलसी, नारियल और तिल भी अर्पित न करें।
 
2. शिवजी के सामने शंख न बजाएं और न ही शंख से जल अर्पित करें।
 
3. शिवजी के सामने ताली या गाल न बजाएं।
 
4. इस दिन किसी भी प्रकार का नशा न करें। केश या नाखुद न काटें और शरीर पर तेल न लगाएं।
 
5. किसी का अपमान न करें। खासकर देवता, माता-पिता, गुरु, जीवनसाथी, मित्र और मेहमान। किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख