Publish Date: Fri, 05 Aug 2022 (18:15 IST)
Updated Date: Fri, 05 Aug 2022 (18:36 IST)
11 अगस्त 2022 गुरुवार को श्रावण मास समाप्त हो रहा है। 8 तारीख को श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। आओ जानते हैं कि बचे हुए सावन के मास में कौनसी 11 वस्तुओं का दान करें कि भोलेनाथ के साथ मां लक्ष्मी का भी हमें वरदान या आशीर्वाद मिले।
1. चांदी : सभी तरह के चंद्र और विष दोष समाप्त हो जाते हैं।
2. रुद्राक्ष : जाने अनजाने पापों से छुटकारा मिलता है।
3. काला तिल : राहु, केतु और शनि के दुष्प्रभाव से बचाता है।
4. वस्त्र : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
5. चावल : घर में बरकत बनी रहती है और मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है।
6. घी : गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलता है।
7. नमक : सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और संकट से मुक्ति मिलती है।
8. दूध और फल : दूध और फलों का दान करना शुभ होता है। इसे उम्र बढ़ती है।
9. सीधा दान : मंदिर में गुड़, घी, आटा, चावल, तिल आदि को थाली में रखकर दान करते हैं।
10. दीपदान : किसी मंदिर या नदी के तट पर दीपदान कर सकते हैं।
11. औषधि का दान : रोगी मनुष्य को दवा या औषधि का दान करना चाहिए।