Hanuman Chalisa

Shravan 2024: श्रावण में राशिनुसार करें यह पूजन, मिलेगा स्वास्थ्य, धन और समृद्धि का आशीष

WD Feature Desk
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (16:57 IST)
Sawan 2024 
 

Highlights 
 
* श्रावण में शिव की पूजा कैसे करें।
* श्रावण में भोलेनाथ को कौन सा पुष्प चढ़ाएं।
* राशि के अनुसार कैसे करें शिव जी की आराधना।
 
ALSO READ: Sawan somwar 2024: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं मिलेगा शिव परिवार का आशीर्वाद
 
Shravan Monday : सावन का महीना शिव कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम मास माना गया है। शिव पुराण के अनुसार श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे और वहां उनका विशेष जलाभिषेक से स्वागत हुआ था। अत: मान्यता है कि प्रतिवर्ष श्रावण में भगवान शिव अपनी ससुराल जाते हैं, इसीलिए पृथ्वी पर रहने वाली सभी लोगों के लिए इन दिनों शिव जी का पूजन-अर्चन करके उनसे वरदान पाने का यह सबसे शुभ समय होता है। 
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मारकंडू ऋषि पुत्र मारकंडेय जी की अल्पायु थी, जिसके लिए मारकंडेय ने श्रावण मास में ही भगवान शिव की अराधना की थी और उन्हें भगवान शिव का साक्षात्कार हुआ था। और श्रावण मास में मारकण्डेय जी को प्रथम बार महामृत्युंजय मंत्र का साक्षात्कार हुआ था, इसलिए भी सावन मास विशेष महत्वपूर्ण है। इसीलिए श्रावण मास स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और शिव जी का आशीष पाने के लिए उत्तम मनाना जाता है। 

ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन सोमवार पर शिवजी को पहले जल चढ़ाएं या बिल्वपत्र, क्या है पूजा का क्रम?
 
आइए यहां जानते हैं श्रावण मास और सावन सोमवार के दिन अपनी राशि के अनुसार पूजन कैसे करें :
 
12 राशि और शिव पूजन 
 
मेष- शिव जी को लाल चंदन और लाल पुष्प चढ़ाएं।
उपाय : नागेश्वराय नम: का जप करें।
 
वृष- शिव जी को चमेली का पुष्प चढ़ाएं।
उपाय : रूद्राष्टक का पाठ करें। 
 
मिथुन- शिव जी को धतूरा, भांग चढ़ाएं। 
उपाय : पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।
 
कर्क- शिव जी का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करें।
उपाय : ॐ नमो भगवते रुद्राय का जप करें।
 
सिंह- शिव जी को आंकड़े के फूल अर्पित करें। 
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।
 
कन्या- शिव जी को बेलपत्र धतूरा, भांग चढ़ाएं। 
उपाय : पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
 
तुला- जल मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। 
उपाय : शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें।
 
वृश्चिक- शिव जी को गुलाब पुष्प और बेलपत्र चढ़ाएं।
उपाय : रूद्राष्टक का पाठ करें।
 
धनु- शिव जी को पीले रंग पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं। 
उपाय : शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।
 
मकर- धतूरा, भांग, बेलपत्र, कमल पुष्प शिव जी को चढ़ाएं। 
उपाय : मां गौरी की स्तुति पाठ करें।
 
कुंभ- शिव जी का गन्ने व शहद से अभिषेक करें। 
उपाय : पंचक्षरी मंत्र का जाप करें। 
 
मीन- आप पंचामृत, पीले पुष्प शिव जी को अर्पित करें और सफेद चंदन की माला चढ़ाएं। 
उपाय : शिव पंचाक्षर स्तोत्र करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: sawan somwar 2024: सावन की इन 7 तिथियों को रुद्राभिषेक के लिए माना जाता है सबसे शुभ
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख