shradh paksha
✕

Sawan 2023 : इस समय में शिवजी के गणों से बचकर रहें, वर्ना पछताएंगे

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (18:01 IST)
Sawan somwar 2023: आप भगवान शिव का वार जानते हैं- सोमवार। आप भगवान शिव का खास दिन भी जानते हैं- शिवरात्रि। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दिन में कौन सा समय भगवान शिव का होता है? यदि इस समय को नहीं जानते हैं तो फिर इस समय से बचकर कैसे रहेंगे। आओ जानते हैं कि कब शिवजी के गण होते हैं सक्रिय।
 
कौन सा समय है शिवजी का समय :
पुराणों में उल्लेखित है कि सूर्यास्त से दिनअस्त तक का समय भगवान ‍'शिव' का समय होता है जबकि वे अपने तीसरे नेत्र से त्रिलोक्य (तीनों लोक) को देख रहे होते हैं और वे अपने नंदी गणों के साथ भ्रमण कर रहे होते हैं। इस काल को धरधरी का काल कहते हैं जबकि राक्षसादि प्रेत योनि की आत्माएं सक्रिय रहती है। 
 
क्या नहीं करें इस समय में?
यदि अमंगल से बचना हो तो न करें इस समय कोई अपराध।
इस काल में भूतों के स्वामी भगवान रुद्र का जो अपराधी होता है कठोर दंड पाता है।
इस वक्त भोजन, पानी, संभोग, यात्रा, बहस और हर तरह की वार्तालाप करने की मनाही है।
यदि उपरोक्त कार्य किया तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इस समय जो पिशाचों जैसा आचरण करते हैं, वे नरकगामी होते हैं।
 
क्या करें इस समय : 
ऐसे में यह वक्त अपने ईष्ट देव की भक्ति का वक्त है। 
इस काल में संध्यावंदन या भगवत् पूजन आदि करना चाहिए।
इस काल में जो भी व्यक्ति मौन रहता है वह जीवन में सभी तरह के सुख पाता है।

सम्बंधित जानकारी

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में अष्टमी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

श्राद्ध पक्ष 2026: अकाल मृत्यु को प्राप्त पितरों की मुक्ति के लिए इस दिन करें श्राद्ध

शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी 19 अक्टूबर को है या 20 अक्टूबर को, जानिए सटीक तिथि

बुध-मंगल का वर्ग दृष्टि योग: 5 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, करियर और धन पर पड़ेगा असर

01 October Birthday: आपको 01 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख