ramcharitmanas

Hariyali Somvati Amavasya: हरियाली सोमवती अमावस्या कब है, पूजा के शुभ मुहूर्त जानें

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (17:41 IST)
Hariyali amavasya 2023 date : सावन श्रावण मास में हरियाली अमावस्या कब की है। श्रावण मास के लगने के साथ ही अमावस्या तक पेड़ पौधों को नया जीवन मिलता है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। प्रकृति को देखना बहुत ही अच्‍छा लगता है। इसीलिए इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। आओ जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण अमावस्या के क्या है शुभ मुहूर्त और इसे कब मनाया जाएगा।
 
कब है हरियाली अमावस्या : सावन माह की अमावस्या इस बार 17 जुलाई 2023 सोमवार को रहेगी। सोमवार को रहने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहते हैं।
 
हरियाली अमावस्या की पूजा के शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:18 से 01:11 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:56 से 03:49 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:18 से 07:40 तक।
पितृ दोष निवारण का दिन : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सावन मास में आने वाली अमावस्या को हरियाली या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। इस अमावस्या पर पितरों की शांति, पिंडदान, नदी स्नान तथा दान-पुण्य के कार्य करने का विशेष महत्व है।
 
पेड़ पौधे लगाने वाला खास दिन : इस अमावस्या पर प्रकृति, पेड़-पौधे तथा घने वृक्षों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए ही इसे हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता है।
 
पीपल पूजा का खास दिन : इस दिन शिव जी तथा पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है। कुल मिलाकर यह दिन धार्मिक कार्यों को करने तथा पितरों को याद करके उनके निमित्त दान-पुण्य करने के लिए विशेष दिन माना गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Ganesh chaturthi 2026: गणेश पूजा एवं स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, नियम और उपाय

श्री गणेश जी की आरती| ganesh ji ki aarti

अगला लेख