श्रावण मास में 10 शुभ काम जरूर करना चाहिए

Webdunia
हिन्दी कैलेंडर के अनुसार सावन / श्रावण (Shravan Maas) पांचवां हिन्दू महीना होता है। सावन आमतौर पर जुलाई और अगस्त के दौरान पड़ता है। जनमानस में इसे सावन और श्रावण मास के नाम से जानते हैं। इस वर्ष श्रावण मास (Sawan 2022) 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण मास का अंतिम दिन रहेगा।
 
हिन्दू कैलेंडर में श्रावण मास सबसे शुभ महीना माना गया है और भगवान शिव (Lord Shiva) जी को प्रसन्न करने का यह सबसे खास समय है। इस पूरे मास में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष विधान है।

यहां जानिए 10 खास काम जो हमें श्रावण मास में अवश्‍य करने चाहिए- 
 
1. श्रावण मास में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
 
2. श्रावण मास में गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
 
3. श्रावण मास में घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।
 
4. श्रावण मास में माह भर आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
 
5. शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। 
 
साथ ही मंत्र- 'ॐ हौं जूं सः। ॐ भूर्भुवः स्वः। ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुक्षीय मामृतात्। ॐ स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं हौं ॐ।' का जप करते रहें। इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।
 
6. श्रावण मास में 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
 
7. श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे धन की प्राप्ति होती है।
 
8. श्रावण मास में भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।
 
9. शादी-विवाह में यदि अड़चन आ रही है तो श्रावण मास में शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।
 
10. श्रावण मास में नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।
 
Shiva Worship
ALSO READ: श्रावण माह में करें कौनसे शिवलिंग की पूजा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

धर्म संसार

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

महाशिवरात्रि पर जानिए शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंग के 12 रहस्य

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

अगला लेख
More