वास्तु टिप्स : सोने के कमरे में 5 तस्वीरें नहीं होना चाहिए

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (15:36 IST)
Bedroom Vastu :यदि आप पति पत्नी के बीच प्यार, रिश्तों में सुधार या मधुरता चाहते हैं तो शयनकक्ष या बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीरें। अन्यथा आपके रिश्तों में दरार पड़ेगी। संबंध खराब हो जाएंगे या पति पत्नी के बीच अविश्वास और शंका क भावना पैदा होगी। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे 5 तस्वीरें।
 
वास्तु के अनुसार भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीरें (According to Vastu, don't forget to put these 5 pictures)
 
1. समुद्र, झरने या पानी की तस्वीर : बेडरूम में कभी भी समुद्र, झरना या जलाशय की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए। इससे पति पत्नी के बीच अविश्‍वास की भावना पैदा होती है। शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं, क्योंकि पानी का चित्र पति-पत्नी और 'वो' की ओर इशारा करता है।
 
2. पूर्वजों या देवी देवताओं की तस्वीर : शयन कक्ष में कहीं भी पूर्वजों की तस्वीर न लगाएं। बेडरूम में भूलकर भी कोई धार्मिक चित्र या किसी देवी या देवताओं की तस्वीर न लगाएं।
 
3. ताजमहल या महाभारत : बेडरूम ही नहीं घर में कहीं पर भी ताजमहल या महाभारत युद्ध का फोटो नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ताज महल एक कब्रगाह इससे मन में नकारात्मकता फैलती है। 
 
4. हिंसक जानवर या पक्षी : बेडरूम में कहीं पर भी हिंसक जानवरी या पक्षियों के चित्र भी नहीं लगाना चाहिए। हिंसक जानवरों की तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढ़ाती हैं। कहते हैं बेडरूम में कबूतर के चित्र लगाने से सन्तान की हानि होती है और वशंवृद्धि में बाधा आती है। 
 
5. अन्य चित्र : बेडरूम में अस्त होते सूर्य, डूबते जहाज, कैक्टस ‍आदि नकारात्मक तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसे फोटो लगाने से घर में दरद्रिता का वास होता है एंव परिवार की प्रगति धीमे-धीमे कम पड़ने लगती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

अमावस्या वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More