Hanuman Chalisa

सारे पितरों का आशीर्वाद मिलेगा एक साथ, पढ़ें 10 सबसे अचूक और सरल उपाय

Webdunia
सर्वपितृ अमावस्या पर यह हैं सबसे सरल और सटीक उपाय... 8 अक्टूबर 2018 को जरूर आजमाएं...
 
1 : दक्षिण दिशा में पितरों के निमित्त 2, 5, 11 या 16 दीपक जरूर जलाएं। 
 
2 : पीपल और तुलसी को संध्या काल में जल चढ़ाएं। 
 
3 : पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें।
 
4 :  सूर्य को तांबे के बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य दें।
 
5 : किसी भी शिव मंदिर में 5 प्रकार के फल रखकर प्रार्थना करें कि इन 16 दिनों में मेरे पितृ जो आस लेकर आए थे, हो सकता है उसमें कमी रह गई हो पर वे मेरी अनन्य भक्ति को ही पूजा समझ कर ग्रहण करें। 
 
6 :  गाय, कुत्ता, कौआ, पक्षी और चींटी को आहार जरूर प्रदान करें। 
 
7 : 5 तरह की मिठाई भी शिव मंदिर में अर्पित कर सकते हैं। 
 
8 :  5 ब्राह्मणों को दक्षिणा दें। 
 
9 : चांदी के बर्तन में तर्पण करें। 
 
10 : सुगंधित धूप दें, जब तक वह जले तब तक ॐ पितृदेवताभ्यो नम: का जप करें और इसी मंत्र से आहुति दें। 

अन्य उपाय : नलकूप, धर्मशाला, वृद्धाश्रम आदि में दान करें। गीता, भागवत पुराण, विष्णु सहस्रनाम, गरुड़पुराण, गजेंद्र मोक्ष, गायत्री मंत्र आदि का पाठ सुयोग्य ब्राह्मण से करवाएं। गंगा घाट हरिद्वार, काशी, प्रयाग आदि तीर्थ स्थलों में पितरों के नाम से पिंड दान दें। पितृ कवच, पितृ सूक्तम आदि का पाठ करें। 

ALSO READ: क्या है सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक मान्यता, पढ़ें अत्यंत रूपमती अक्षोदा की यह कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Eid ul Azha 2026: कब मनाई जाएगी ईद उल-अज़हा, जानें परंपरा और महत्व

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

पुरुषोत्तम मास 2026: कब समाप्त होगा अधिकमास?

अधिकमास: पुरुषोत्तम मास की आरती

अगला लेख