Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 159 अंक और निफ्टी 57 अंक फिसला

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (18:08 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर हुई मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को करीब आधी फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इससे बीएसई का सेंसेक्स 159 अंक और एनएसई का निफ्टी 57 अंक उतर गया।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122 अंकों की बढ़त लेकर 35545.22 अंक पर खुला और शुरुआत में ही लिवाली के बल पर यह 35578.24 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों का असर हुआ जिससे मुनाफावसूली शुरू हो गई और सेंसेक्स 35106.57 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में यह पिछले दिवस के 35423.48 अंक की तुलना में 159.07 अंक अर्थात 0.45 फीसदी फिसलकर 35264.41 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18 अंकों की बढ़त के साथ 10732.35 अंक पर खुला और लिवाली के जोर से यह 10736.15 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी दौरान शुरू हुई बिकवाली से यह 10604.65 अंक तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले सत्र के 10714.30 अंक की तुलना में 57 अंक अर्थात 0.53 फीसदी फिसलकर 10657.30 अंक पर रहा।
 
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.75 फीसदी उतरकर 15335.47 अंक पर और स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत गिरकर 15920.44 अंक पर रहा। बीएसई में हुई बिकवाली के दबाव में अधिकांश समूह गिरकर बंद हुए। आईटी 0.88 प्रतिशत और टेक 0.42 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर सभी समूह उतर बंद हुए जिसमें टेलीकॉम 2.61 प्रतिशत, धातु 1.80 प्रतिशत, पॉवर 1.69 प्रतिशत, यूटिलिटी 1.48 प्रतिशत, रियल्टी 1.29 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स 1.24 प्रतिशत और एनर्जी 1.19 प्रतिशत शामिल हैं।
 
बीएसई में कुल 2,765 कंपनियों में लेन-देन हुआ जिसमें से 941 बढ़त और 1,658 गिरावट में रहे जबकि 166 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग ? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, 5 दिन में बाबा बर्फानी का 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अगला लेख