sundarkand

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (10:57 IST)
मुंबई।नरेंद्र मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल का यह अंतिम बजट पेश पेश हुआ। इस बीच शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और बजट के बाद 400 अंक ऊपर पहुंच गए। बजट से शेयर बाजार में खुशी का माहौल है।

 
लोकसभा में कार्यवाहक वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। इनकम टैक्स में 5 लाख तक छूट की घोषणा करने के साथ ही बाजार में उछाल आया और सेंसेक्स 407.21 अंकों की बढ़त के साथ 36,644.16 और निफ्टी 119.80 अंकों की तेजी के साथ 10,933.65 पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि बजट भाषण खत्म होते ही बढ़त कम होने लगी और दिन के 12 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 293.35 अंकों की बढ़त के साथ 36,550.04 और निफ्टी 89.55 अंकों की तेजी के साथ 10,920 पर कारोबार करते पाए गए।
 
स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को आम बजट के दिन कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार की तुलना में 119.01 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 36,375.70 पर चल रहा था। 
 
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50-शेयरों वाला निफ्टी भी शुरू में 34.15 अंक यानी 0.32 प्रतिशत तेजी के साथ 10,865.10 अंक पर था। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 665.44 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 36,256.69 अंक और निफ्टी 179.15 अंक यानी 1.68 प्रतिशत सुधर कर 10,830.95 अंक पर बंद हुआ था।
 
आज लाभ के साथ खुले प्रमुख शेयरों में हीरो मोटोकार्प, एचसीएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस , एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सेन-टुब्रो, आईटीसी और मारुति शमिल थे। इनमें कुछ में अधिकतम 2.91 प्रतिशत तक की उछाल देखी गयी।
 
वित्त मंत्री पीयूष गोयल 2019-20 का आम बजट दिन में 11 बजे लोक सभा में पेश करने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख