Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स सुधरा, निफ्टी भी रहा लाभ में

Advertiesment
Bombay Stock Exchange
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और यस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली सुधार दर्ज हुआ। दो दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाभ में बंद हुए। लिवाली और बिकवाली के बीच सेंसेक्स कारोबार के दौरान 260 अंक ऊपर-नीचे हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक, आईटीसी, टीसीएस तथा एसबीआई के शेयरों में 8.39 प्रतिशत तक का लाभ दर्ज हुआ, जिससे मुख्य रूप से बाजार में तेजी रही।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36,146.55 अंक ऊपर खुला, लेकिन जल्द ही इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह नकारात्मक दायरे में आ गया। एक समय सेंसेक्स 35,996.68 के निचले स्तर तक आया। हालांकि कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली का सिलसिला चलने से बाजार में सुधार हुआ। अंत में सेंसेक्स 86.63 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,195.10 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 36,258.28 अंक के उच्च स्तर तक भी गया। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 470 अंक टूटा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.30 अंक या 0.17 प्रतिशत के लाभ से 10,849.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,866.35 अंक से 10,798.65 अंक के दायरे में रहा।

एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थामस ने कहा कि बाजार सीमित दायरे में था। कोई नया संकेतक न होने की वजह से निवेशकों का ध्यान मुख्य रूप से कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा पर रहा। टाटा मोटर्स, सनफार्मा, कोल इंडिया और बजाज ऑटो के शेयरों में 2.27 प्रतिशत तक का नुकसान रहा।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार बुधवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 583.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 775.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना रहा स्थिर, चांदी टूटी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi