Hanuman Chalisa

Sharad purnima 2023 grahan: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, त्योहार मनाएं या नहीं?

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (15:23 IST)
Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा का पर्व रहेगा। शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी, सत्यनारायण भगवान, श्रीकृष्ण और श्री राधा एवं चंद्रदेव की पूजा होती है। इसी के साथ ही दूध और खीर पीने का खास महत्व है लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण भी रहेगा। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि ग्रहण के साये में यह त्योहार मनाया जाना चाहिए या नहीं।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 अक्टूबर 2023 को सुबह 04:17 से प्रारंभ।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2023 को 01:53 AM समाप्त।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय- दिल्ली टाइम के अनुसार शाम 05:19 पर।
 
क्या करते हैं शरद पूर्णिमा पर?
  1. शरद पूर्णिमा के दिन रात का खास महत्व रहता है।
  2. इस दिन रात में चंद्रमा की किरणों में दूध रखकर बाद में उसका सेवन करते हैं।
  3. कहते हैं इन किरणों में जल और दूध को अमृत बनाने का गुण होता है।
  4. इसलिए इस दिन दूध को चंद्रमा की रोशनी में रखकर बाद में उसका सेवन करते हैं।
  5. शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र किरणों का शरीर पर पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  6. उपरोक्त कार्यों से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का चंद्र साया तो पूजा करें या नहीं?
  1. शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा इसलिए दिन में ही पूजा होगी।
  2. चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 02:52 बजे से लग रहा है जो अगले दिन 29 तारीख को तड़के 3:55 तक रहेगा।
  3. चंद्र ग्रहण की शुरुआत मध्यरात्रि 01:06 पर होगी और इसका अंत 02:22 पर होगा।
  4. इसका मतलब यह है कि मध्यरात्रि 02:22 के बाद खीर को खुले आसमान के नीचे रखें और सुबह स्नान कर ही ग्रहण करें, जो शुभ रहने वाला है।
  5. कुछ विद्वानों के अनुसार ग्रहण का प्रारंभिक चरण रात्रि 11:31 पर प्रारंभ होगा इसलिए उससे पहले तक खीर या दूध को चंद्रमा की रोशनी में रख सकते हैं।
 
शरद पूर्णिमा पर पूजा का शुभ मुहूर्त:-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

23 July Birthday: आपको 23 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जन आंदोलन और युद्ध का क्या है संबंध? ग्रह गोचर से समझिए देश-दुनिया में उथल-पुथल के संकेत

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और महत्व

अगला लेख