ramcharitmanas

sharad purnima in 2023: शरद पूर्णिमा पर करते हैं ये 5 खास कार्य

Webdunia
sharad purnima : इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जा रही है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आश्‍विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या कोजागिरी पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन आसमान में चंद्र नीले रंग का दिखाई देता है, इसलिए इसे ब्लू मून भी कहते हैं। 
 
आइए जानते हैं यहां इस दिन खासतौर पर कौनसे 5 कार्य जरूर करना चाहिए- 
 
1. पौराणिक कथा श्रवण : इस दिन शरद पूर्णिमा की व्रत कथा सुनने के बाद व्रत का विसर्जन किया जाता है। व्रत कथा सुनने से जहां व्रत का लाभ मिलता है वहीं संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।
 
2. शरद पूर्णिमा पर करें इनका पूजन : शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, चंद्रदेव, भगवान शिव, कुबेर, हनुमान और भगवान श्री कृष्ण की आराधना की जाती है। शरद पूर्णिमा की रात में की गई चंद्र पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है।
 
3. हनुमान जी की पूजा : शरद पूर्णिमा की रात में हनुमान जी की पूजा का बहुत ही महत्व है। इसके लिए उनके सामने मिट्टी का चौमुखा दीपक जलाएं जिसमें घी मिला हो। इससे आपको हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और सभी तरह के संकट मिट जाएंगे।
 
4. पूर्णिमा व्रत करें : शरद पूर्णिमा पर दिनभर विधि-विधान से व्रत रखा जाता है। इस व्रत में सिर्फ दूध ही पिया जाता है या खीर ही खाई जाती है। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और फिर इसके बाद भोजन किया जाता है। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस व्रत को विशेष रूप से किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जागरण करने वाले की धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
 
5. चंद्रमा की चांदनी में दूध या खीर रखना: कहते हैं कि इस दिन चांद से अमृत बरसता है जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। अत: इस दिन आप छत पर या गैलरी में चांद की रोशनी में चांदी के बर्तन में दूध या खीर रखें। ताकि चंद्र किरणों से बरसता अमृत उसमें समा जाए। फिर उस दूध या खीर का चंद्रदेव को नैवेद्य अर्पण करने के बाद उसका प्रसाद ग्रहण करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर इसका असर

ALSO READ: शरद पूर्णिमा कब है, जानें महत्व और चंद्र पूजा का शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 4 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार

रक्षाबंधन 2026: भाई को राखी बांधते समय ध्यान रखें ये 7 ज़रूरी नियम

श्रावण मास का अंतिम मंगला गौरी व्रत: क्या करें और क्या न करें

गायत्री जयंती 2026: महत्व, शुभ मुहूर्त एवं परंपराएं और श्रावणी उपाकर्म

अगला लेख