rashifal-2026

Bhagat Singh : भगत सिंह के वतन पर लिखे 7 शेर आपके दिल में भी जोश भर देंगे

Webdunia
भगत सिंह


देश के लिए मर मिटने वाले देशभक्तों में भगत सिंह का नाम भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रति उनका प्रेम, दीवानगी और मर मिटने का भाव, उनके शेर-ओ-शायरी और कविताओं में साफ दिखाई देता है, जो आज भी युवाओं में आज भी जोश भरने का काम करता है। पढ़ें भगत सिंह के वतन पर लिखे 7 शेर - 
 
सीनें में जुनूं, आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं
दुश्मन की सांसें थम जाए, आवाज में वो धमक रखता हूं  
 
लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा,  इंकलाब लाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर, ये वादा है मेरा तुझसे 
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा 
 
मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए
 
कभी वतन के लिए सोच के देख लेना,
कभी मां के चरण चूम के देख लेना,
कितना मजा आता है मरने में यारों,
कभी मुल्क के लिए मर के देख लेना,
 
हम अपने खून से लिक्खें कहानी ऐ वतन मेरे
करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे
 
मैं भारतवर्ष का हरदम अमिट सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी, मिट्टी का ही गुणगान करता हूं 
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं
 
जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर,
सोने में सिमटकर मरे हैं शासक कई, 
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार

India-US trade deal में क्या नया, व्हाइट हाउस के सुर क्यों पड़े नरम, फैक्टशीट में कौनसे बदलाव, दालों का जिक्र हटा, कितनी राहत

Epstein से पर्सनली कभी नहीं मिला, Island से मेरा कोई लेना-देना नहीं : हरदीप सिंह पुरी

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा बयान, अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया

भारत को बेच दिया... शर्म नहीं आती? राहुल गांधी के भाषण से संसद में कोहराम

सभी देखें

नवीनतम

क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत, पुतिन के मंत्री का बड़ा बयान

नरवणे की किताब को लेकर घमासान जारी, दिल्ली पुलिस ने पेंग्विन रैंडम हाउस को भेजा नोटिस, FIR में आपराधिक साजिश की धारा जुड़ी

बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार

यूपी का 9.12 लाख करोड़ का बजट, जानिए किसने क्या कहा

UP Budget 2026 ,में महिलाओं को बड़ा तोहफा: सस्ता लोन, आवास योजना और 18,620 करोड़ का प्रावधान

अगला लेख