यूक्रेन संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी की बात

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (22:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की और उनसे यूक्रेन में लड़ाई से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज रात जारी बयान में मोदी और पुतिन के बीच वार्ता की जानकारी देते हुए कहा, दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति, विशेष रूप से वहां के शहर खारकीव की स्थित की समीक्षा की, जहां बहुत से भारतीय विद्यार्थी फंसे हुए हैं।

इससे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी कर भारतीय लोगों से खारकीव को तत्काल छोड़कर वहां से करीब 12 से 15 किलोमीटर की दूरी स्थित तीन बस्तियों में पहुंचने की सलाह दी। दूतावास ने उन्हें स्थानीय समय अनुसार शाम छह बजे तक उन तीनों जगहों पर पहुंचने की सलाह देते हुए कहा था कि यदि उन्हें वाहन या ट्रेन की सुविधा न मिले, तो वे वहां पैदल ही पहुंच जाएं।

इस बीच यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा में भारतीय एयरलाइंस के अलावा भारतीय वायुसेना के विमान भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर पिछले छह दिन में दूसरी बार पुतिन से बातचीत की है।

उल्लेखनीय है कि कल सुबह खारकीव में गोलाबारी में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे एक युवक की मृत्यु हो गई। इसके अलावा यूक्रेन में आज पंजाब के छात्र की भी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह कुछ समय से बीमार था।

इस बीच प्रधानमत्री मोदी ने यूक्रेन की स्थिति पर आज शाम करीब साढ़े आठ बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मोदी प्रतिदिन इस तरह की बैठकें कर रहे हैं और स्थिति पर खुद निगाह रखे हुए हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More