Hanuman Chalisa

गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति की कविता : जन-गण-मन गीत गाएं

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (09:53 IST)
Republic Day Poem : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान लागू करना दिन भी है। और 26 जनवरी हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है एक विशेष कविता, जिसे पढ़कर आप भी स्वयं को देशभक्ति के उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे... ALSO READ: 26 जनवरी पर हिन्दी में बेहतरीन कविता : गणतंत्र हमारा है
 
गणतंत्र दिवस पर हिन्दी कविता
 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं
स्वतंत्रता की खुशियों को 
मिल-जुलकर मनाएं।
 
राष्ट्रीय त्योहारों पर
तिरंगे को लहराएं 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई 
आपस में हम सब भाई-भाई 
भारतमाता है 
हम सबकी माई। 
 
फख्र से हम सब 
सर ऊपर उठाएं 
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
शहीदों को पुष्प चढ़ाएं 
उनके सम्मुख शीश नवाएं 
दिलाई हमें अंग्रेजों से आजादी
दुनिया को हम ये बताएं। 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
देश के सीमा प्रहरी बन जाएं 
देश की रक्षा का दायित्व निभाएं 
युवा पीढ़ी को ये मूल मंत्र समझाएं 
आओ सब मिलके 
जन-गण-मन गीत गाएं।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: Republic Day Parade 2025: वंदे मातरम और जन गण मन में क्या है अंतर?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख