Hanuman Chalisa

गरुड़ पुराण में लिखा है इन 5 कामों को करने से कम हो जाती है उम्र

Webdunia
गरुड़ पुराण में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। आपकी उम्र कम हो सकती है। जानिए कौन से 5 काम नहीं करना चाहिए वरना उम्र कम होने का खतरा बढ़ सकता है। 
 
1. सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाने से उम्र कम होती है। 
 
2 . प्रात: देर से उठने से भी उम्र कम होती है। हमें ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। सुबह की हवा शुद्ध और ज्यादा आक्सीजन वाली होती है जिसका लाभ लेने से कई बीमारियों से राहत मिल जाती है और हमारा श्वसन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह सूरज उगने के बाद उठते हैं तो आपकी आयु कम होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती जाती है।
 
3. रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे आपकी उम्र कम हो जाती है। 
 
4.पुराना सूखा मांस आपके लिए सबसे घातक है। बासी मांस खाने से कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं। जब कोई पुराना मांस खाता है तो इससे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं और कई प्रकार के रोग होते हैं।
 
5.श्मशान का धुएं से दूर रहें: जब किसी का शरीर जलाया जाता है तो उसमें से कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं, क्योंकि किसी भी मृत शरीर में अनेक प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस उत्पन्न होने लगते हैं। इसमें से कुछ तो बहुत ही खतरनाक होते हैं। जब इन शवों का दाह संस्कार किया जाता है, तब कुछ बैक्टीरिया-वायरस तो शव के साथ ही नष्ट हो जाते हैं और कुछ वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति उस धुएं के संपर्क में आता है तो ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं और विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

मंगल-शनि की युति से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

02 अप्रैल से शनि-मंगल की महायुति, क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? ज्योतिषियों ने दिए अशुभ संकेत

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

जीवन में हार का सामना हो, तो सुंदरकांड की इन 5 चौपाइयों का लें सहारा

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

अगला लेख