Daily Horoscope
✕

चाणक्य नीति : घर के मालिक में कौन से 4 गुण जरूर होना चाहिए

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (17:22 IST)
Chanakya Niti: किसी भी घर की उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि तभी होती है जबकि घर के मुखिया या मालिक में कुछ अच्छे गुण हो। चाणक्य नीति के अनुसार घर के मालिक में ऐसे कौनसे 4 गुण होना चाहिए जिससे घर में चारों और से सुख और समृद्धि का प्रकाश फैले और घर का प्रत्येक सदस्य सुरक्षित महसूस करते हुए उन्नति करें, आओ जानते हैं।
 
यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते निर्घर्षणं छेदनतापताडनैः।
तथा चतुर्भिः पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।-चाणक्य नीति
 
घिसने, काटने, तापने और पीटने। इन चार चीजों से सोने की परख होती है। ठीक उसी तरह से व्यक्ति की पहचान उसके आचरण, त्याग और कर्म की भावना से होती है। परिवार के मुखीया में त्याग, उत्तम आचरण, उत्तम गुण और उत्तम कर्म की भावना होना चाहिए। 
 
1. सोच समझ कर करें खर्च : घर का मुखिया यदि खर्चीला है तो यह माना जाएगा कि वह समझदार भी नहीं है। वह कभी भी घर को संकट में डाल सकता है। ऐसे में घर के मुखिया को सोच समझकर खर्चा करना चाहिए और अधिक से अधिक बचत पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि उसे कंजूस नहीं होना चाहिए।
 
2. किसी पर न करें विश्वास : मुखिया ऐसा होना चाहिए जो किसी पर भी आंखें मूंद कर बिना प्रमाण के किसी पर विश्‍वास न करें। यदि वह सभी पर भरोसा करेगा को धोखा खाने के चांस बढ़ जाएंगे। हालांकि उसे इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वह घर के सदस्यों के मन में यह मैसेज न जानें कि वह उन पर भी विश्वास नहीं करता है। जांच परख कर ही कोई काम करें। उसे कच्चे कान का नहीं होना चाहिए अन्यथा वह जीवन में धोखा खाता रहेगा और परिवार में उसकी साख खत्म हो जाएगी।
 
3. निर्णय लें सोच समझकर : परिवार में किसी पर कार्य के लिए वह जब फैसले लें तो जज्बात या अहंकार में बहकर नहीं बल्कि सोच समझकर फैसला लें। मुखिया के एक फैसले या निर्णय से परिवार का भविष्य बदल सकता है, फायदा हो सकता है या भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी मामले में सोच-समझकर सभी की सलाह से लें फैसला।  
 
4. निर्णय पर रहें अडिग : घर के मुखिया को हमेशा अपने उस फैसले पर अडिग रहना चाहिए जिससे परिवार के सभी सदस्यों का हित जुड़ा हुआ है। जो मुखिया अपने निर्णय पर अडिग रहता है उसका परिवार के अन्य सदस्य भी अनुशासन में रहकर दृढ़ निर्णयकर्ता बनते हैं। इसलिए घर के मुखिया को अपने फैसलों पर विश्‍वास होना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

अगला लेख