Publish Date: Thu, 08 Jun 2023 (14:59 IST)
Updated Date: Sat, 01 Jul 2023 (11:07 IST)
Amarnath Yatra 2023 : वर्ष 2023 में अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू होने की संभावना है जोकि 31 अगस्त को समाप्त होगी। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं तो अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए करीब 542 बैंक शाखाओं में 17 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। यदि आप यात्रा की दुर्गमता को जानकर या रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण अमरनाथ यात्रा नहीं जा पा रह हैं तो यहां चले जाएं।
छोटा अमरनाथ की गुफा कैसे पहुंचें?
-
इसे छोटा अमरनाथ और टिंबरसैंण महादेव भी कहते हैं।
-
यह स्थान उत्तराखंड के जोशी मठ के पास स्थित है।
-
जोशीमठ से 87 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग की यात्रा में मलारी, गमशाली होते हुए नीती गांव पहुंचें और फिर नीती गांव से मात्र 1.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किए जा सकते हैं।
आदि अमरनाथ की खास बातें:-
-
यहां पर भी अमरनाथ गुफा में स्थित बर्फ के शिवलिंग की तर्ज पर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है।
-
कहते हैं कि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई करीब 5 फीट तक भी पहुंच जाती है।
-
नीति घाटी इनर लाइन के अधीन होने के कारण यहां पर तीर्थयात्रियों के जाने पर पहले कई बंदिशें थीं।
-
सरकार 2018 से इस यात्रा को शुरू करने की तैयारियां कर रही है।
-
यहां की यात्रा को एक बार शेड्यूल समझना होगा।