dharma sangrah

चाणक्य नीति : पत्नी को कभी न बताएं ये 4 बातें वरना पछताएंगे

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (13:13 IST)
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई बातों पर अपना मत रखा है। उनकी कई बातें आज भी प्रासंगिक है। हालांकि कुछ बातों को लोग अब नहीं मानते हैं, लेकिन नीति क्या कहती है यह जानना जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने, सेहत, धन, राजनीति, शासन, प्रशासन और रिश्तों को लेकर कई अच्‍छी बातों को बताया है। आओ जानते हैं कि ऐसी कौनसी 4 बातें हैं जो पत्नी को नहीं बताना चाहिए।
 
 
दिए गए दान को न बताएं : किसी भी प्रकार के दान को अपनी पत्नी से भी गुप्त ही रखना चाहिए। हालांकि दान को गुप्त रूप से ही किया जाना चाहिए। कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला-बुरा कह सकती है।
 
अपमान को छुपाकर रखें : चाणक्य कहते हैं कि पति को कभी भी अपने हुए अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि बाद में जब पति पत्नी के बीच छोटी बात पर भी विवाद होता है तो पत्नी इस अपमान का ताना देन से चूकती नहीं हैं।
 
खुद की कमजोरी को न बताएं : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि पति के अंदर कोई कमजोरी है या उसकी कोई कमजोरी है तो उसे अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। यदि आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी पता चल गई तो वो अपनी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी पर ही प्रहार करेगी।
 
कमाई को न करें उजागर : चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी को अपनी कमाई नहीं बताना चाहिए। यदि अगर उसे आपकी कमाई का पता चल जाता है तो वो उस पर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्चे को रोकने का प्रयास करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख