Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकम
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:57 से 12:44 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गुड फ्राइडे, कच्छापवतार
  • राहुकाल: सुबह 11:00 से दोपहर 12:35 तक
webdunia

शनिश्चरी अमावस्या पर शिप्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Advertiesment
devotee bath on shani amavasya
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आज शनिश्चरी अमावस्या पर्व के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और भगवान शनि की पूजा अर्चना की।
  
उज्जैन-इन्दौर फोरलेन पर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित शिप्रा नदी किनारे त्रिवेणी घाट पर शनि मंदिर है। प्राचीनतम इस मंदिर को नवग्रह के नाम से भी जाना जाता है। यहां प्रत्येक शनिश्चरी अमावस्या पर विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु पर्व स्नान के लिए और भगवान शनि का पूजन तथा  स्नान करते हैं। शनिश्चरी अमावस्या के धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालु यहां स्नान कर अपने धारण किए गए कपडे़ व जूते घाटों पर छोड जाते है।
 
बताया गया है कि दूर-दराज से पर्व स्नान के लिए श्रद्धालु यहां एक दिन पूर्व आ जाते हैं। श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर देर रात्रि से ही शनि मंदिर के घाटों पर स्नान करते हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पर्व के मौके पर त्रिवेणी संगम पर कल रात ही हजारों श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने रात्रि में स्नान व पूजा अर्चना के बाद विश्राम कर रात गुजारी। यह स्नान का सिलसिला आज देर शाम तक जारी रहेगा। पर्व स्नान को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए बेरिकेट्स लगाए गए है। श्रद्धालुओं का व्यवस्थित स्नान एवं शनि मन्दिर में दर्शन हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 से 26 नवंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल