Dharma Sangrah

श्रावण पूर्णिमा पर खास पूजा के साथ संपन्न हुई अमरनाथ यात्रा

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (12:33 IST)
बाबा अमरनाथ की यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष अषाढ़ी पूर्णिमा से प्रारंभ होती है और श्रावण पूर्णिमा पर इसका समापन होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव इस गुफा में पहले पहल श्रावण मास की पूर्णिमा को आए थे इसलिए उस दिन को अमरनाथ की यात्रा को विशेष महत्व मिला। रक्षा बंधन की पूर्णिमा के दिन ही छड़ी मुबारक भी गुफा में बने हिमशिवलिंग के पास स्थापित कर दी जाती है।
 
 
कोरोना काल के चलते इस बार यात्रा की शुरुआत देर से हुई और बहुत कम लोगों को ही यात्रा की अनुमति मिल पाई। मौसम के खराब होने के चलते भी यात्रा बाधित रही और दूसरे साल भी वार्षिक अमरनाथ यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवा दिया गया। हालांकि इस बार पवित्र गुफा से रोजाना आरती का सीधा प्रसारण किया गया था। भक्तों के घर बैठे ही बाबा के दर्शन किए। इससाल तीन लंगर लगाए गए थे ताकि कर्मचारियों, सुरक्षा बलों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
श्रावण पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक हेलीकॉप्टर से पवित्र गुफा स्थल तक पहुंची। दशनामी अखाड़ा श्रीनगर के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में गिने चुने साधु संतों व अधिकारियों के एक दल ने छड़ी मुबारक के आज दर्शन किए। अमरनाथ श्राईन बोर्ड के अधिकारी, सुरक्षा बल, प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। छड़ी मुबारक की विधिवत पूजा अर्चना की गई। छड़ी मुबारक व श्राईन बोर्ड के अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में शांति, खुशहाली की प्रार्थना की। इसके साथ ही सांकेतिक अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई।
 
वापसी पर रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम किया। सोमवार को पहलगाम स्थित लिद्दर नदी में छड़ी विसर्जन पूजा के साथ छड़ी का समापन हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

सभी देखें

धर्म संसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

अगला लेख