Hanuman Chalisa

येदियुरप्पा ने की सांसद की गिरफ्तारी की निंदा

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (11:31 IST)
कलाबुर्गी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने मैसुरु-कोडागु से लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की रविवार को निंदा करते हुए इसे सत्तारूढ़ कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।
 
येदियुरप्पा ने जिले के अफजलपुर तालुका में परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सिद्दारमैया प्रशासन की तुलना तुगलक प्रशासन से करते हुए कहा कि राज्य में कानून- व्यवस्था नियंत्रण से बाहर है तथा सरकार असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने में विफल है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हनुमान के श्रद्धालुओं को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो हंसुर बंद का आह्वान किया जाएगा और राज्यभर में प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि सरकार को पता होना चाहिए कि जनप्रतिनिधि के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उनको जवाब देगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

अगला लेख