रोहतक के कुश्ती अखाड़े में चली गोलियां, 2 कोच, महिला पहलवान समेत 5 की मौत

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (09:29 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में 2 कोचों, यूपी की महिला पहलवान समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
 
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है।
 
शुरुआती जांच के मुताबिक, अखाड़े में एक कुश्‍ती कोच ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्‍नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।
 
शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
मृतकों में अखाड़े का संचालक और कोच मनोज मलिक, उसकी पत्‍नी साक्षी, महिला पहलवान पूजा, कोच सतीश कुमार और प्रदीप मलिक शामिल हैं। कोच अमरजीत सिंह और मनोज कुमार का 3 वर्षीय बेटा सरताज घायल हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प के टैरिफ से क्यों डरे भारत? 2 अप्रैल बाद भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा

कांग्रेस का दावा, PM मोदी ने कराया स्टारलिंक का एयरटेल और जियो से करार

मुंबई के लीलावती अस्पताल में काला जादू का खुलासा, 8 कलश में मिलीं इंसानी हड्डियां और बाल

UP: संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मनी होली

Bihar: गिरफ्तार अपराधी को ग्रामीणों ने छुड़ाने के समय की धक्कामुक्की, बेहोश हुए एएसआई की मौत

अगला लेख
More