लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर में 6 युवकों की मौत

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (09:00 IST)
कन्नौज। उत्तरप्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के रहने वाले 6 युवक शुक्रवार रात स्‍पोर्ट्स कार से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

शुक्रवार रात करीब 1 बजे उनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम इलाके में किलोमीटर संख्या 165 पर तेज रफ्तार कार उनके आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी 6 युवकों की मृत्यु हो गई। इनकी उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है।
 

उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रमोद यादव, सत्यभान यादव, मोहित पाल, सोनू यादव और ज्ञानेन्द्र के रूप में शिनाख्त हुई है। 6 युवकों की पहचान नहीं हो सकी। सभी लखनऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

अमीरों को अमेरिका में बसाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, क्या है उनका 5 मिलियन डॉलर गोल्ड प्लान?

यूपी STF से मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, 1 लाख का इनाम घोषित था

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान, 60 लाख से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रंग बिरंगी रोशनी में डूबा, महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़े श्रद्धालु

इजराइल, हमास बंधकों की नई अदला बदली पर सहमत, युद्धविराम बरकरार

अगला लेख
More