यह महिला बेचना चाहती है अपने 2 जिगर के टुकड़ों को

Webdunia
मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (14:57 IST)
आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जो बिहार की एक महिला अपने दो मासूम बच्चों का सौदा करना चाहती है। अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से गुजर रही यह महिला इनके बदले में कुछ पैसा चाहती है। 
 
दरअसल, यह महिला टीबी रोग से पीड़ित है और बिहार के नालंदा में एक अस्पताल में भर्ती है। एएनआई के मुताबिक बीमारी से जूझ रही इस महिला का कहना है कि उसे कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली है। 
 
महिला का कहना है कि मुझे नहीं पता मैं कब इस दुनिया को अलविदा कह दूं। इसलिए मैं चाहती हूं कि मैं इन बच्चों को किसी को दे दूं और बदले में मुझे पैसे मिल जाएं।
 
अस्पताल के मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि जब मुझे पता तो मैंने इस महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके दोनों बच्चे भी कुपोषण का शिकार है। उनका भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुमार ने बताया कि महिला बहुत ही गरीब है और उसका पति उसे छोड़ चुका है। 
 
ट्‍विटर पर इस घटना पर लोगों ने तीखे कमेंट किए। नियति नामक ट्‍विटर हैंडल से कहा गया कि एक ने कहा यह हमारी सरकारों की बड़ी नाकामी है। मीडिया और राजनीतिक दल टॉलरेंस और इनटॉलरेंस तथा हिन्दू-मुस्लिम आदि में व्यस्त हैं।
 
ब्रजबंधु बेहेरा ने ट्‍वीट कर कहा कि भारत स्वतंत्रता के 73 साल का जश्न मनाने जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के मुख्‍यमंत्री इस गरीब महिला के बारे में क्या संदेश देंगे, जो अपने इलाज के लिए अपनी संतानों को बेचना चाहती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More