Publish Date: Sun, 05 Feb 2023 (14:45 IST)
Updated Date: Sun, 05 Feb 2023 (14:55 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 10 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक, हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। राज्य के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस, 9.8 डिग्री सेल्सियस, 9.0 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।
विभाग ने दिन में शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 05 Feb 2023 (14:45 IST)
Updated Date: Sun, 05 Feb 2023 (14:55 IST)