dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather update : मनाली, कुफरी और डलहौजी में कड़ाके की ठंड

Advertiesment
Weather update
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहा वहीं राज्य के मशहूर पर्यटक स्थल मनाली,कुफरी और डलहौजी में मंगलवार को तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया।
 
मौसम विभाग के शिमला केन्द्र ने बताया कि लाहौल स्पिति के प्रशासनिक केन्द्र केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
 
कल्पा में तापमान शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस, मनाली में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 0.8 और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

U19 Cricket World Cup : भारत को जीत के लिए मिला 173 रनों का लक्ष्य, पाकिस्तान 172 पर ढेर