Joshimath landslide : सड़क पर उतरे भू-धंसाव से प्रभावित ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी

एन. पांडेय
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (23:49 IST)
जोशीमठ। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को सड़क पर उतर आए भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ और आसपास के ग्रामीणों ने भू-धंसाव के लिए एनटीपीसी की विद्युत परियोजना और हेलंग-मारवाड़ी बाईपास को जिम्मेदार बताया और इसे स्थाई तौर पर बंद करने की मांग की।


ये प्रदर्शनकारी NTPC गो बैक के नारे भी लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इनको बचाने का प्रयास करती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। भू-धंसाव से प्रभावित लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे मारवाड़ी चौक होते हुए संस्कृत महाविद्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली और प्रदर्शन किया।

लोगों ने एनटीपीसी वापस जाओ, बाईपास निर्माण बंद करो, प्रभावितों को उचित मुआवजा दो, जैसे नारे लगाए। इससे पहले स्थानीय नागरिकों ने 26 जनवरी को भी जोशीमठ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने प्रदर्शन के बाद  आयोजित सभा में कहा कि सभी लोगों की राय है कि जोशीमठ की बर्बादी के लिए एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना जिम्मेदार है। इसे तुरंत बंद करके कंपनी को वापस भेज देना चाहिए। साथ ही मांग की कि एनटीपीसी ने जितना खर्च किया है उसके दो गुना खर्च करके कंपनी को लोगों का पुनर्वास करना चाहिए।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जो जोशीमठ नगर पालिका के अध्यक्ष हैं, ने कहा लोगों के घर टूट जाने से उनको शिविरों में दिन गुजारने पड़ रहे हैं, लेकिन सरकार न प्रभावितों को उचित मुआवजा दे पाई और न ही पुनर्वास कर पाई।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

Telangana Tunnel Accident : रोबोट की मदद ले सकता है प्रशासन, सुरंग में 12 दिन से फंसे हैं 8 लोग

मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़की कांग्रेस, 2 बार फेल इंसान कैसे बना PM

PM मोदी ने की जापानी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

Bihar Politics: चुनाव के बाद फिर खेला, PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से बिहार में सियासी हलचल तेज

अगला लेख
More