Dhanteras
✕

ट्रेन से 1.20 करोड़ रुपए की नकदी बरामद, दो किलो सोना और दो क्विंटल चांदी भी जब्त

Webdunia
रविवार, 4 नवंबर 2018 (12:31 IST)
जयपुर। राजस्थान पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार रात जयपुर जंक्शन पर एक ट्रेन से 1.20 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी, दो किलोग्राम सोना और दो क्विंटल चांदी पकड़ी।
 
यह खेप दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़ी गई और इसे नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए बुक किया गया था।
 
एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना थी कि एक पार्सल से हवाला का धन भेजा जा रहा है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों व रेलवे पुलिस की मदद से एटीएस ने पार्सल को खोजा। पार्सल में 1.20 करोड़ रुपए की नकदी, दो किलो सोने के बिस्कुट और दो क्विंटल चांदी (कच्चे रूप में) बरामद की गई।
 
मिश्रा ने कहा कि आयकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और वे इस खेप के स्रोत व गंतव्य की जांच कर रहे हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख