Hanuman Chalisa

विराट कोहली से बेहद खुश हैं ब्रायन लारा, कहा- कर रहे हैं असाधारण काम

Webdunia
रविवार, 4 नवंबर 2018 (12:20 IST)
बेंगलुरु। क्रिकेट के मैदान पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे विराट कोहली के प्रशंसकों में दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने शनिवार को यहां भारतीय कप्तान को इस समय 'खेल का नेतृत्वकर्ता' करार दिया।
 
लारा ने कहा कि कोहली आज के दौर में जो भी कर रहा है, वह असाधारण है। इसमें उसके रन बनाने की गति, फिटनेस का ध्यान रखना और कई अलग-अलग चीजों को महत्व देना शामिल है। मौजूदा समय में खेल के इस नेतृत्वकर्ता को देखना अच्छा है।
 
कृष्णपत्तनम पोर्ट गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैंपियनशिप के लिए यहां पहुंचे लारा ने कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर चर्चा करने से इंकार कर दिया। लारा ने कहा कि अगर आप सचिन और मेरी बात करेंगे, तो आपने हमारे बारे में काफी पढ़ा होगा और आप कई बार दोनों की तुलना के बारे में सुनते थे लेकिन हमारे लिए कभी भी यह महत्वपूर्ण नहीं रहा।
 
उन्होंने कहा कि मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि कोहली भी ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देता है। हर कोई अलग-अलग दौर में खेला और आपको सबका सम्मान करना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख