Hanuman Chalisa

खुदाई के दौरान मिले टीपू सुल्तान काल के करीब 1,000 युद्ध रॉकेट

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (21:50 IST)
शिवमोगा (कर्नाटक)। शिवमोगा जिले के एक गांव में एक सूखे कुएं के तलछट की खुदाई के दौरान करीब 1,000 रॉकेट मिले हैं जिनका इस्तेमाल 18वीं शताब्दी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान के शासन के दौरान किया गया।
 
 
पुरातत्व विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बिदानुरु में सुपारी के खेत में एक पुराने कुएं की खुदाई के दौरान मजदूरों को संयोग से उस काल में इस्तेमाल हुए लोहे के बेलनाकार रॉकेट मिले। पुरातत्व विभाग के आयुक्त वेंकटेश ने बताया कि 6 साल पहले भी इसी जगह से टीपू सुल्तान काल के इसी प्रकार के रॉकेट मिले थे।
 
उन्होंने बताया कि इन रॉकेटों को शिवप्पा नायक म्यूजियम शिवमोगा में रॉकेट गैलरी के तौर पर संरक्षित किया जाएगा। टीपू सुल्तान काल के इसी तरह के रॉकेटों को लंदन म्यूजियम में संरक्षित रखा गया है। टीपू सुल्तान ने ताकतवर ब्रिटिश सेना से मुकाबले के लिए आधुनिक युद्ध तकनीकों का इस्तेमाल किया था। उनका नाम देश के पहले ऐसे शासक के तौर पर दर्ज है, जो समूह को निशाना बनाने वाले रॉकेटों के इस्तेमाल की सैन्य युद्धनीति देश में लेकर आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें

War या Ceasefire, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, इस्लामाबाद टॉक को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख

Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

परिषदीय स्कूलों में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: 20 दिन में 26% लक्ष्य पूरा, योगी सरकार का बड़ा दावा

अगला लेख