dharma sangrah
✕

बिहार में वज्रपात की चपेट में आए 9 लोग

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (09:09 IST)
औरंगाबाद/भागलपुर। बिहार के औरंगाबाद और भागलपुर जिले में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड में मंगलवार शाम हो रही बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आकर एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

गोह थानाध्यक्ष वनकटेश्वर ओझा ने बताया कि शवों को थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद जिला के रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को 3 लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

भागलपुर जिला के सनोखर अमडंडा थाना क्षेत्रों में मंगलवार को ठनका की चपेट में आकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक का नाम फैती यादव (20) है। अमडंडा थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि श्रीमतपुर बेलसर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर राजेन्द्र मंडल की 39 वर्षीय पत्नी वंदना देवी की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख