CM योगी आदित्यनाथ के आवास के पास बम की सूचना से हड़कंप

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (18:07 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और आसपास के इलाके की तलाशी ली गई तो यह फर्जी कॉल निकली। फिलहाल मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूचना देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली कंट्रोल रूम से लखनऊ पुलिस को सूचना दी गई कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास बम होने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री आवास के आसपास की जगहों पर छानबीन की गई। पुलिस का कहना है कि बम मिलने की फर्जी सूचना दी गई, हालांकि एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाके में चेकिंग की जा रही है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली कंट्रोल रूम को कई राज्यों में बम होने की सूचना एक ही भाषा में मिली थी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना देने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More